डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुए Vivo X9s और X9s Plus

वीवो ने अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo X9s और X9s Plus को चीन में पेश कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन की खासियत इनमें दिए गए डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। दूसरी खासियत ये है कि दोनों फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1 पर चलते हैं। वीवो एक्स9 प्लस की बिक्री जहां शनिवार से शुरू होगी, वहीं वीवो एक्स9एस के लिए 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

Vivo X9s में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एंड्रोनो 510 जीपीयू, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज है।

फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए डुअल कैमरे हैं जिनमें पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3320mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, GPS, Bluetooth v4.2, Micro USB, USB OTG, और 3.5mm का ऑडियो जैक है।