1 मार्च से बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp: सरकार ने नहीं बढ़ाई डेडलाइन, Telegram और Signal भी दायरे में
WhatsApp SIM Binding Rule Deadline:
केंद्र सरकार ने मैसेजिंग एप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम की डेडलाइन बढ़ाने से मना कर दिया है। अब 1 मार्च 2026 से WhatsApp समेत कई एप्स केवल एक्टिव SIM से जुड़े होने पर ही काम करेंगे।

अगर आप व्हाट्सएप (WhatsApp) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सिम बाइंडिंग नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी। यह नियम व्हाट्सएप के अलावा टेलीग्राम (Telegram) और सिग्नल (Signal) जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च 2026 से सभी कंपनियों को इस व्यवस्था का पालन करना अनिवार्य होगा।

सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से क्यों किया इंकार?
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि फिलहाल नियमों को मानने की समय-सीमा आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं है। उनके मुताबिक, ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए लागू किए गए हैं और सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। इस दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) ने 28 नवंबर 2025 को एक गाइडलाइन जारी की थी।

1 मार्च 2026 से नियम पूरी तरह लागू होगा
दूरसंचार विभाग ने गाइडलाइन के मुताबिक कंपनियों को नियम लागू करने के लिए 90 दिनों का समय दिया था। इसका मतलब है कि डेडलाइन 28 फरवरी को खत्म हो जाएगी और 1 मार्च 2026 से सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को सिम-बाइंडिंग सिस्टम लागू करना अनिवार्य होगा।
मोबाइल एप के साथ ही वेब और डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नया नियम लागू होगा। अगर आप व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप पर लॉगिन करते हैं, तो हर छह घंटे में ऑटो लॉग-आउट हो जाएगा। दोबारा इस्तेमाल के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर लॉगिन करना होगा।
- iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: 50 हजार के बजट में किस फ्लैगशिप पर लगाएं दांव?
- PM Modi Israel Visit: इस्राइल में X पर छाए पीएम मोदी; टॉप ट्रेंड में नाम, दौरे को लेकर जबरदस्त चर्चा
- Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: 2026 के दो सबसे दमदार स्मार्टफोन आमने-सामने, आपके लिए कौन रहेगा परफेक्ट?
- Samsung Galaxy S26 Series: S26, S26+ और S26 Ultra स्मार्टफोन हुए लॉन्च; 200MP कैमरा से लैस, जानें कीमत