PM Modi Israel Visit: इस्राइल में X पर छाए पीएम मोदी; टॉप ट्रेंड में नाम, दौरे को लेकर जबरदस्त चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय इज़राइल दौरे ने सड़कों से लेकर संसद और सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी। X पर उनके नाम और दौरे से जुड़े मुद्दे टॉप ट्रेंड में रहे, वहीं केनेसट में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को जबरदस्त सराहना मिली।

विस्तार
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इस्राइल दौरा सिर्फ कूटनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। सड़कों से लेकर संसद भवन तक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी उनका नाम छाया रहा।
X पर टॉप ट्रेंड में मोदी
इस्राइल में गुरुवार को एक्स (X) की ट्रेंडिंग लिस्ट में पीएम मोदी और उनके दौरे से जुड़े विषय दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले उनका नाम भी शीर्ष ट्रेंड में शामिल रहा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह हलचल इस बात का संकेत है कि इस्राइल में उनके दौरे को लेकर व्यापक उत्साह और रुचि देखी जा रही है।
नेतन्याहू का खास स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वहां पहुंचे। नेतन्याहू खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे, जो दोनों नेताओं के बीच मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। भाषण के बाद भी दोनों नेताओं की गर्मजोशी साफ नजर आई।

केनेसट में पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन
पीएम मोदी ने इस्राइल की संसद केनेसट को संबोधित किया। वह केनेसट में भाषण देने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। अपने संबोधन में उन्होंने भारत और इस्राइल के 2000 साल पुराने ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि ‘बुक ऑफ एस्तेर’ में भारत को ‘होदू’ कहा गया है और तल्मूड में प्राचीन काल में भारत के साथ व्यापार का जिक्र मिलता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत में यहूदी समुदाय सदियों से बिना किसी भेदभाव के शांति से रहा है।
मिला सर्वोच्च संसदीय सम्मान
भाषण के बाद पीएम मोदी को “स्पीकर ऑफ द केनेसट मेडल” से सम्मानित किया गया, जो इस्राइल के सर्वोच्च संसदीय सम्मानों में से एक है। यह सम्मान भारत-इस्राइल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और योगदान के लिए दिया गया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने।
भाषण के बाद कई सांसद पीएम मोदी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए कतार में नजर आए। विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा पहले बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी, लेकिन संबोधन के दौरान संसद में अच्छी उपस्थिति रही और अलग-अलग दलों के सांसदों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
संसद के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और नेतन्याहू एक साथ कार में तकनीकी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। संयुक्त रात्रिभोज से पहले नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को खास सरप्राइज भी दिया।
- Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: 2026 के दो सबसे दमदार स्मार्टफोन आमने-सामने, आपके लिए कौन रहेगा परफेक्ट?
- Samsung Galaxy S26 Series: S26, S26+ और S26 Ultra स्मार्टफोन हुए लॉन्च; 200MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
- सोशल मीडिया बैन रोकने में जुटीं टेक कंपनियां: यूरोप में नेताओं की लॉबिंग में खर्च किए 1618 करोड़ रुपये
- Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन, कैमरा, चिपसेट, बैटरी... नए फीचर्स की होगी भरमार, लॉन्च में बस कुछ घंटे बाकी