iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: 50 हजार के बजट में किस फ्लैगशिप पर लगाएं दांव?
अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के आसपास है और आप दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो iQOO 15R, Vivo V70 और OnePlus 15R आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। प्रोसेसर से लेकर कैमरा और बैटरी तक, यहां जानिए तीनों में कौन आगे है।

विस्तार
इंडियन मार्केट में 50 हजार रुपये के प्रीमियम सेगमेंट में तीन नए स्मार्टफोन आमने-सामने हैं। इस प्राइस सेगमेंट में तीन लेटेस्ट फोन- iQOO 15R, Vivo V70 और OnePlus 15R के बीच कड़ा मुकाबला है। तीनों फोन पावरफुल चिपसेट, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं। आइए फीचर्स के आधार पर तुलना करते हैं।
कीमत: किसमें मिल रहा ज्यादा वैल्यू?
iQOO 15R
8GB + 256GB: ₹44,999
12GB + 256GB: ₹47,999
12GB + 512GB: ₹52,999
Vivo V70
8GB + 256GB: ₹45,999
12GB + 256GB: ₹49,999
OnePlus 15R
12GB + 256GB: ₹47,999
12GB + 512GB: ₹52,999
कीमत के मामले में iQOO शुरुआती वेरिएंट में थोड़ा किफायती है।
डिस्प्ले: किसकी स्क्रीन ज्यादा दमदार?
iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है।Vivo V70 में भी 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI डेंसिटी और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ।OnePlus 15R यहां अलग नजर आता है। इसमें 6.83 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन और 2800×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है, जो गेमिंग के लिए बेहतर है।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस में कौन आगे?
iQOO 15R और OnePlus 15R दोनों में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देता है।वहीं Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जो अच्छा है लेकिन बाकी दो फोन से थोड़ा कम पावरफुल माना जाएगा।
सॉफ्टवेयर
iQOO 15R और Vivo V70 दोनों Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं।OnePlus 15R Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है।
- Samsung Galaxy S26 Series: S26, S26+ और S26 Ultra स्मार्टफोन हुए लॉन्च; 200MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
- Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: 2026 के दो सबसे दमदार स्मार्टफोन आमने-सामने, आपके लिए कौन रहेगा परफेक्ट?
- iQOO 15R vs OnePlus 15R: 50,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है असली वैल्यू फ्लैगशिप?
- JioPlus Plan: एक बिल में चलेंगे 4 लोगों के फोन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 75GB डेटा और कई फ्री सब्सक्रिप्शन के फायदे