Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: 2026 के दो सबसे दमदार स्मार्टफोन आमने-सामने, आपके लिए कौन रहेगा परफेक्ट?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 26 Feb 2026 11:55 AM IST
सार

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17:

हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 ने Apple के iPhone 17 को सीधी चुनौती दी है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि इन दोनों फोन्स में से किसे खरीदना बेहतर होगा, तो यह तुलना आपके काम की है।

विज्ञापन
samsung galaxy s26 vs iphone 17 price features specs comparison 2026 details
Samsung Galaxy S26 Vs iPhone 17 - फोटो : Samsung/Apple

    विस्तार

    सैमसंग ने अपना नया फ्लैगशिप Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है, जिसका सीधा मुकाबला पिछले साल आए iPhone 17 से हो रहा है। दोनों स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कीमत में कौन किफायती?

    Samsung Galaxy S26 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल 1,07,999 रुपये में उपलब्ध है।दूसरी ओर, iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट 82,900 रुपये में मिलता है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। कीमत के लिहाज से iPhone 17 थोड़ा किफायती नजर आता है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: डिस्प्ले के मामले में कौन आगे?

    Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-HD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।वहीं iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। ज्यादा ब्राइटनेस और अधिक रेजोल्यूशन iPhone को यहां थोड़ा बढ़त दिलाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: प्रोसेसर

    Samsung Galaxy S26 में कंपनी का इन-हाउस डेका-कोर Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है।वहीं iPhone 17 में Apple का नया A19 प्रोसेसर मिलता है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। दोनों फोन अपने-अपने इकोसिस्टम में फ्लैगशिप लेवल की स्पीड देने का दावा करते हैं।

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: ऑपरेटिंग सिस्टम

    Samsung Galaxy S26 एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है।वहीं iPhone 17 लेटेस्ट iOS 26 के साथ आता है, जो बेहतर सिक्योरिटी और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: किसका कैमरा सेटअप ज्यादा दमदार?

    Samsung Galaxy S26 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8, OIS), 10MP का टेलीफोटो लेंस (f/2.4, OIS, 3x ऑप्टिकल जूम) और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) शामिल है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा (f/1.78) और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) शामिल है। फ्रंट में 18MP का कैमरा (f/1.9) दिया गया है। मेगापिक्सल के मामले में iPhone आगे दिखता है, लेकिन Samsung टेलीफोटो जूम का फायदा देता है।

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कनेक्टिविटी फीचर्स

    Samsung Galaxy S26 5G में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।वहीं iPhone 17 में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, GPS, eSIM सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: डाइमेंशन और वजन

    Samsung Galaxy S26 की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है।वहीं iPhone 17 की ऊंचाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है। Galaxy S26 हल्का और पतला है।

    Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन है बेहतर?

    अगर आप हल्का और पतला फोन चाहते हैं जिसमें टेलीफोटो जूम का विकल्प हो, तो Samsung Galaxy S26 आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। वहीं ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और Apple इकोसिस्टम पसंद करने वालों के लिए iPhone 17 मजबूत विकल्प है। अंतिम चुनाव आपके बजट और पसंद पर निर्भर करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें