पेटीएम केवाईसी के नाम पर हो रही है ठगी, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

जिस तेजी से ऑनलाइन खरीदारी भुगतान का ग्राफ बढ़ा है। कहीं उससे अधिक तेजी से ठगी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में ऑनलाइन वेरिफिकेशन के नाम पर तो कभी पेमेंट के नाम पर लोगों से ठगी हो रही है। अगर आप थोड़ी सावधानी बरतें तो ठगों से बच सकते हैं।
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप पेटीएम कर इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइए। साइबर ठग पहले तो आपको फोन करेगा और खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर कहेगा कि आपका पेटीएम केवाईसी खत्म हो रहा है। इसे तुरंत अपडेट कराना होगा नहीं तो पेटीएम बंद हो जाएगा।
इसके बाद आपसे बातचीत कर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहेगा। जैसे ही आप ऐप डाउनलोड करेंगे, आपकी डिटेल उसके पास पहुंच जाएगी। इसके बाद पेटीएम खाते से में एक रुपये व दस रुपये डालने के लिए कहेगा। जैसे ही आप पैसे डालेंगे आपके खाते से बाकी के पैसे भी निकल जाएंगे।
अगर कोई केवाईसी अपडेट कराने के लिए फोन करता है तो उस पर भरोसा न करें।
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड नहीं करें। ऐप के माध्यम से आपकी जानकारी उसके पास पहुंच सकती है।
फोन कॉल से कोई भी कंपनी कस्टमर वेरिफिकेशन नहीं कराती है।
केवाईसी के लिए पेटीएम अपना प्रतिनिधि भेजता है और उस प्रतिनिधि की पूरी डिटेल आपको एसएमएस से दी जाती है।
केवाईसी कराने आए प्रतिनिधि का पहचान पत्र देखकर और उसके फोन नंबर का मिलान करके ही केवाईसी करवाएं।
इस तरह की धोखाधड़ी बढ़ने के बाद पेटीएम ने भी कुछ दिन पहले अपने ग्राहकों को सावधान रहने के लिए कहा था। इसके लिए कंपनी अपने ग्राहकों को अलर्ट मेसेज भी भेजे थे। कंपनी ने ट्वीट भी किया था और इसके जरिये ग्राहकों को गलत कॉल से बचने के लिए कहा था। कंपनी ने बताया था कि ग्राहकों का केवाईसी एजेंट के जरिये ही करवाते हैं। इसके अलावा आप पेटीएम ऐप से भी मिनिमम केवाईसी पूरा कर सकते हैं।
केवाईसी यानी नो योर कस्टमर। केवाईसी एक पहचान प्रक्रिया है जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित है। इसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। बैंक तथा वित्तीय कंपनियां इसके लिए फार्म को भरवाकर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं।
- समुद्र के नीचे बिछाए गए टेलीफोन के तार से मिलेगी भूकंप की जानकारी
- ट्विटर के सीईओ डॉर्सी को गूगल की बजाय यह सर्च इंजन है बहुत पसंद, पढ़ें पूरी खबर
- आप भी लैपटॉप में करते है स्लीप मोड का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- Huawei Nova 6 5G लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, बैक पैनल में मिलेंगे चार कैमरे