Jio के इन प्लान में मिलता है बंपर डाटा, सिर्फ 101 रुपये में 1GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 18 Nov 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Offers Cheapest Data Packs To Users Know How To Grab It
reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से सभी कंपनियों के बीच डाटा पैक्स को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को इस वजह से कम कीमत के शानदार डाटा प्लांस मिले हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब कंपनियों ने लोगों की इंटरनेट खपत को ध्यान में रखकर डाटा वाउचर्स उतारे हैं, जिनमें उम्मीद से ज्यादा डाटा मिल रहा है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    अगर आपका भी काम मौजूदा प्लान में मिल रहे डाटा पैक से नहीं चल रहा है तो आपके लिए जियो के पास चुनिंदा प्लांस हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल जियो के पास पांच ऐसे प्लांस हैं जिनमें कम कीमत में बंपर डाटा मिलता है। जियो ने इन प्लांस को 4जी डाटा वाउचर नाम दिया है। बता दें कि इन पैक्स में केवल डाटा ही मिलेगा। आप कॉलिंग नहीं कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं जियो के डाटा पैक्स के बारे में...

    JIO
    JIO - फोटो : JIO

    रिलायंस जियो का 11 रुपये वाला प्लान

    रिलायंस जियो ने इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर इस पैक को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस प्लान में 400 एमबी डाटा मिलेगा। लेकिन अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है। वहीं, इस प्लान की समय सीमा मौजूदा प्रीपेड प्लान की वैधता के बराबर होगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपके 98 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है, तो इस 4जी वाउचर की समय सीमा 28 दिन की होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें