Airtel के यूजर्स को 30 दिन तक मिलेंगी मुफ्त में टीवी की सर्विस, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 18 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Airtel Tv New Subscribers Get 30 Days Free Service Know How To Grab It
AIRtel

    भारत में इस समय डीटीएच की मार्केट में सभी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। लगभग हर एक डीटीएच कंपनी ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए नए और किफायती टीवी चैनल पैक उतार रही हैं। अब इस कड़ी में दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने नया ऑफर पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को 30 दिनों तक मुफ्त में सेवाएं दी जाएंगी। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही इंस्टॉलेशन चार्ज को पूरी तरह खत्म करेगी। लेकिन ग्राहकों को सिर्फ रिप्रेजेंटेटिव शुल्क देना होगा।

    ग्राहक एयरटेल के एसडी बॉक्स को 1,100 और एचडी बॉक्स को 1,300 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, कंपनी ने इन पैक्स की कीमत में कटौती की है। नए ऑफर के तहत नए और पुराने यूजर्स को एक महीने (30 दिन) के लिए मुफ्त में टीवी चैनल की सुविधा मिलेगी, लेकिन इसके लिए 11 महीनों का रिचार्ज कराना होगा।

    विज्ञापन

    एयरटेल जल्द ही इंस्टॉलेशन चार्ज को खत्म करने वाला है। इसका मतलब है कि यूजर्स को घर आए इंजीनियर को अब इंस्टॉलेशन शुल्क की बजाय सिर्फ 250 रुपये देने होंगे। वहीं, यूजर्स की तरफ से चुने गए चैनल पैक अपने आप शुरू हो जाएंगे। साथ ही ग्राहकों को 30 दिन की मुफ्त में टीवी चैनल की सेवा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल से पहले केबल प्रदाता कंपनी डीटूएच ने अपने ग्राहकों के लिए इस तरह का ऑफर पेश किया था, जिसको Loyalty ki Royalty का नाम दिया था। इसके तहत उपभोक्ताओं को छह महीने और 12 महीने के रिचार्ज पर 30 दिन की फ्री में सर्विस मिली थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें