ByteDance जल्द म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप करेगी लॉन्च, जियो सावन और स्पॉटिफाई को देगी टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 18 Nov 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
ByteDance Soon Launch Music Streaming Service Says Report
ByteDance - फोटो : ByteDance / Twitter

    टेक कंपनी बाइट डांस (ByteDance) जल्द ही ग्लोबल लेवल पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी की सोनी और वॉर्नर म्यूजिक कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। वहीं, लोगों को बाइट डांस की इस एप में लोकप्रिय सॉन्ग्स के साथ कई खास फीचर्स मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस एप के जरिए जियो सावन और स्पॉटिफाई को कड़ी टक्कर देगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, टेक कंपनी बाइट डांस म्यूजिंक स्ट्रीमिंग एप को सबसे पहले अमेरिका में पेश करेगी। इसके बाद इस सेवा को भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील के बाजार में उतारा जाएगा। इतना ही नहीं यूजर्स इस एप में गानों की शॉर्ट क्लिप्स भी मिलेंगी।

    विज्ञापन

    बाइट डांस ने अब तक म्यूजिक एप के नाम से लेकर कीमत तक की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस सेवा की कीमत दस डॉलर रखेगी। साथ ही यूजर्स को एपल और स्पॉटिफाई की तरह इसकी भी सब्सक्रिप्शन लेनी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि टिक टॉक को गूगल प्ले और एप स्टोर पर 150 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, इस एप को डाउनलोड करने वाले देशों की लिस्ट में भारत पहले स्थान पर है। इतना ही नहीं इस डाउनलोड में भारत की 31 फीसदी (करीब 47 करोड़ बार डाउनलोड) की हिस्सेदारी है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 27.5 करोड़ भारतीय यूजर्स ने टिक टॉक एप को डाउनलोड किया है। वहीं, यह संख्या इंस्टॉल हुए टिकटॉक एप में 45 फीसदी है। साथ ही इस समय टिक टॉक के प्लेटफॉर्म पर भारतीय यूजर्स की लाखों वीडियो अपलोड हैं। इस एप को अब तक 61.4 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

    चीन में टिक टॉक एप को करीब 4.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, चीन को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। दूसरी तरफ अमेरिका ने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। यहां करीब 3.75 करोड़ यूजर्स ने टिक टॉक एप को डाउनलोड किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें