'टैरिफ बढ़ने के बाद भी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से सस्ते होंगे जियो प्लान'

आज यानी तीन दिसंबर से मोबाइल पर बातचीत से लेकर इंटरनेट इस्तेमाल करना तक बहुत महंगा हो गया है। साथ ही एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के टैरिफ प्लान की नई कीमतें भी मंगलवार से लागू हो गई हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो भी छह दिसंबर से अपने प्लान के प्राइस बेस को बढ़ाने वाली है। लेकिन, रिलायंस जियो ने अब तक अपने नए ऑल-इन-वन प्लान को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मुकाबले रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान की कीमतें 15 से लेकर 20 फीसदी तक कम होने की बात कही गई है। तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट को विस्तार से...

बैंक ऑफ अमेरीका की रिपोर्ट
दरअसल, बैंक ऑफ अमेरीका की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो के ऑल-इन-वन प्लान एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की तुलना में 15 से लेकर 20 फीसदी तक सस्ते होंगे। वहीं, एनालिस्ट मेरिल लिंच का मानना है कि रिलायंस जियो 40 फीसदी तक टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, जियो के सबसे ज्यादा रिचार्ज होने वाले पैक का प्राइस टैग को 25 से लेकर 30 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो देगा 300 फीसदी तक बेनेफिट
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वह अपने ग्राहकों को छह दिसंबर से जारी होने वाले ऑल इन वन प्लान के साथ 300 फीसदी से अधिक के बेनेफिट दिए जाएंगे। मेरिल लिंच का कहना है कि कंपनी उपभोक्ताओं को यह फायदा डाटा के रूप में दे सकती है।
- नए टैरिफः एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के ये हैं किफायती प्रीपेड प्लान
- खत्म हो सकती है मुफ्त इनकमिंग की आजादी, कॉल रिसीव करने के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे
- लगातार दूसरे दिन ठप रहा HDFC बैंक का नेटबैंकिंग एप, लोगों ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
- Facebook से गूगल फोटो पर वीडियो और फोटो ट्रांसफर करना हुआ आसान, जानें कैसे