जियो ने लांच किया 'जियो फोन गिफ्ट कार्ड', जानें इसके बारे में सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 30 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone Gift Card Launched Ahead of Diwali, all you need to know
Jio Phone Gift Card

    भारत में तेजी से आगे बढ़ रही है टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपना नया गिफ्ट कार्ड लांच किया है। जियो के इस गिफ्ट कार्ड का नाम जियो फोन गिफ्ट कार्ड है। रिलायंस का यह जियो फोन गिफ्ट उन लोगों के लिए है जो जियो फोन को को मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं। जियो फोन गिफ्ट कार्ड की कीमत 1,095 रुपये है। बता दें कि जियो के मानसून हंगामा ऑफर के तहत 501 रुपये की प्रभावी कीमत पर जियो फोन 1 को बेचा जा रहा है। तो आइए जियो फोन गिफ्ट कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Jio Phone Gift Card
    Jio Phone Gift Card

    जियो फोन गिफ्ट कार्ड को अमेजन इंडिया और रिलायंस डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। जियो फोन गिफ्ट कार्ड के साथ शर्त यह है कि इसे ना तो रिटर्न किया जा सकेगा और ना ही रिफंड होगा। दरअसल रिलायंस ने जियो गिफ्ट कार्ड को दिवाली गिफ्ट के तौर पर लांच किया है।

    Jio Phone Monsoon Hungama Offer
    Jio Phone Monsoon Hungama Offer

    जियो फोन गिफ्ट कार्ड के जरिए जियो फोन 1 को खरीदा जा सकता है जिसे कंपनी ने साल 2017 में 1,500 रुपये में लांच किया था। बता दें कि जियो मानसून ऑफर के तहत 501 रुपये में जियो फोन मिलता है, हालांकि पहली बार आपको 1,095 रुपये देने होते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें