जियो अपने सभी ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 10GB तक डाटा, आपको मिला या नहीं, ऐसे चेक करें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 30 Oct 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Jio offers upto 10 GB free data to its android users, Here how to check your balance
JIO - फोटो : self

    रिलायंस जियो ने अभी कुछ ही दिन पहले ही दिवाली के खास मौके पर 1 साल की वैधता वाला प्लान लांच किया है और साथ ही 100 फीसदी कैशबैक भी मिल रहा है। वहीं अब जियो अपने ग्राहकों को फ्री में 10 जीबी तक 4जी डाटा दे रही है, हालांकि यह फ्री डाटा सिर्फ एंड्रॉयड फोन वालों को ही मिल रहा है। तो आइए जानते हैं आपको कैसे फ्री में मिलेगा 10 जीबी डाटा।

    jio free data
    jio free data

    कई रिपोर्ट्स की मानें तो अगले 5 दिनों तक रोज आपको 2 जीबी फ्री डाटा मिलेगा। वहीं कई रिपोर्ट में रोज 3 जीबी डाटा भी मिल रहा है। हमारी टीम ने इसकी पड़ताल की तो पाया कि हमें रोज 3 जीबी डाटा मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर यदि आपका प्लान 31 अक्टूबर को खत्म हो रहा हो तो आपको इन तीन दिनों तक हर रोज 3 जीबी या 2 जीबी डाटा मिलेगा।

    jio free data
    jio free data

    जैसा ही हमने अपनी पड़ताल में पाया है इसके आधार पर कहा जा सकता है कि जियो अलग-अलग ग्राहकों और अलग-अलग सर्किल के ग्राहकों को अलग-अलग डाटा दे रहा है। अगली स्लाइड में जानें कैसे जानें कि आपको फ्री डाटा मिला है या नहीं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें