OnePlus 6T आज भारत में होगा लांच, जियो दे रहा है 5,400 रुपये का कैशबैक

वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6टी आज भारत में लांच होने वाला है। बता दें कि वनप्लस 6टी को कंपनी ने सोमवार की रात को न्यूयॉर्क में आयोजिक एक इवेंट में लांच किया है। वहीं भारत में वनप्लस ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत वनप्लस 6टी की खरीदारी पर कैशबैक मिलेगा। वनप्लस 6टी की आज भारत में लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में रात 8.30 बजे होगी। इस फोन की बिक्री 2 नवंबर से अमेजन इंडिया और ऑफलाइन स्टोर से होगी। अगली स्लाइड में जानें कैसे मिलेगा 5,400 रुपये का कैशबैक।

वनप्लस 6टी की खरीद पर जियो 5,400 रुपये का कैशबैक देगा। यह ऑफर जियो के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए है। कैशबैक के लिए आपको वनप्लस 6टी में पहली बार 299 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद कैशबैक के रूप में आपको 150 रुपये के 36 कूपन मिलेंगे जिसे आप माय जियो ऐप में देख सकेंगे। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें ICICI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अमेजन पे से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। अगली स्लाइड में जानें वनप्लस 6टी की स्पेसिफिकेशन।

वनप्लस 6टी की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 6T में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.41 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन की डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगी। इसके अलावा वनप्लस 6टी में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 व 8 जीबी रैम और 128 व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकेगा।