पुराना फोन भी आधी कीमत पर बिक जाएगा, आजमाकर देखें

नया स्मार्टफोन इस्तेमाल करना किसे पसंद नहीं है, लेकिन साथ ही पुराने फोन की अच्छी कीमत मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाए। अक्सर ऐसे होता है कि हम 1 साल या डेढ़ साल में अपना स्मार्टफोन बदल देते हैं, लेकिन इस दौरान पुराना फोन हमारे लिए मुसीबत बन जाता है। आज हम इस रिपोर्ट में आपको एक ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बताएंगे जहां आप अपने पुराने फोन को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

वैसे तो भारत में ओएलएक्स, कैशीफाई और टोगोफोगो जैसी वेबसाइट्स पुराने फोन खरीदती हैं लेकिन इनमें से आप कैशीफाई या टोगोफोगो दोनों वेबसाइट्स पर अच्छी कीमत पर अपने पुराने स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि बेच सकते हैं। इन दोनों वेबसाइट्स पर फ्लिपकार्ट-अमेजन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ मिलने वाली कीमत से ज्यादा कीमत मिलती है।

कैशीफाई और टोगोफोगो दोनों वेबसाइट्स की खासियतों की बात करें ये दोनों वेबसाइट पहले ही आपके फोन की स्थिति के बारे में आपसे जानकारी ले लेती हैं और आप घर बैठे जान सकते हैं कि आपके फोन की कीमत कितनी है। टोगोफोगो ने हाल ही में लेनोवो के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है जिसके तहत कंपनी अपनी वेबसाइट पर एक साल की ब्रांड वारंटी के साथ लेनोवो के रिफर्बिश्ड लैपटॉप बेचेगी