जानिए एपल के उन प्रॉडक्ट्स के बारे में जो मार्केट में बुरी तरह हुए फ्लॉप

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Tue, 10 Dec 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
Know About Products of Apple which were flop in market
एपल - फोटो : पिक्साबे

    अगर दुनिया भर की सबसे सफल कंपनियों का नाम पूछा जाए और खास कर टेक जगत में तो ज्यादातर लोगों की जुबान पर सबसे पहला नाम एपल का ही आएगा। आपको लगता होगा कि अपने शानदार आईफोन, आईपैड्स, मैकबुक, एयरपॉड्स के लिए जानी जाने वाली एपल के सभी प्रॉडक्ट मार्केट में हिट होते हैं।

    महंगी कीमत के बावजूद आईफोन की लॉन्चिंग होते ही उन्हें खरीदने के लिए एपल स्टोर्स के बाहर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनें तो यही कहती हैं। लेकिन, सच्चाई कुछ और है, एपल के प्रॉडक्ट्स भी फ्लॉप हुए हैं। आज हम आपको एपल के ऐसे ही कुछ प्रॉडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मार्केट में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।

    जानिए एपल के उन प्रॉडक्ट्स के बारे में जो मार्केट में बुरी तरह हुए फ्लॉप

    आईपॉड हाई-फाई ( iPod Hi-Fi )

    आईपॉड हाई-फाई एक पोर्टेबल स्पीकर सिस्टम है जिसे एपल ने 28 फरवरी 2006 में लॉन्च किया था। इसे किसी भी डिजिटल आईपॉड म्यूजिक प्लेयर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। पांच सितंबर को कंपनी ने इसे बंद कर दिया। इसकी कीमत 349 डॉलर (करीब 24 हजार रुपये) थी। इसके बंद होने के पीछे का इसकी महंगी कीमत के साथ-साथ, रेडियो की गैरमौजूदगी और कम फीचर्स भी रहे। इसे कुछ चुनिंदा आईपॉड मॉडल्स के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

    जानिए एपल के उन प्रॉडक्ट्स के बारे में जो मार्केट में बुरी तरह हुए फ्लॉप

    मैकिनटोश टीवी ( Macintosh TV )

    आज जो एपल टीवी लोगों को खूब पसंद आ रहा है वही एपल टीवी शुरुआत में बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। साल 1993 में स्टीव जॉब्स ने मैकिनटोश टीवी बाजार में उतारा था। जॉब्स चाहते थे कि लोगों को कंप्यूटर में ही टीवी की सुविधा मिल जाए, लेकिन तब लोग ऐसा नहीं चाहते थे। इस डिवाइस की केवल 10 हजार यूनिट ही बिक पाई थीं। इसके साथ क्रेडिट कार्ड के साइज का एक रिमोट भी आता था। यह पहला मैकिनटोश था जिसे काले रंग में बनाया गया था, इसके साथ काले रंग के ही कीबोर्ड और माउस आते थे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें