56 दिनों की वैधता के साथ आते हैं ये बेस्ट रिचार्ज प्लांस, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 03 May 2020 05:40 PM IST
jio airtel and vodafone best prepaid plans offers 56 days validity and unlimited calling all you need to know in hindi
jio vs airtel vs vodafone

    Jio, Airtel और Vodafone ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश किए हैं। इन सभी प्लांस में उपभोक्ताओं को उम्मीद से ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिली है। ऐसे अगर आप भी अपने लिए किफायती कीमत वाला प्लान खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए तीनों कंपनियों के कुछ खास रिचार्ज पैक लेकर आए हैं। इन तीनों रिचार्ज पैक में आपको 56 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन खास प्रीपेड प्लांस के बारे में विस्तार से...

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में 100 एसएमएस के साथ रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    जियो का 444 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान के साथ जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें