COAI ने दूरसंचार विभाग को लिखा पत्र, नेटवर्क शुरू करने की समय सीमा बढ़ाने को लेकर की मांग

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 03 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
COAI wrote a letter to Department of Telecommunications to extend the time limit for starting a new network
Mobile Network - फोटो : uswitch.com

    टेलीकॉम कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी सीओएआई ने रविवार को दूरसंचार विभाग से किसी भी सर्किल में नए नेटवर्क के न्यूनतम विस्तार की लाइसेंस शर्त में ढ़ील दिए जाने और समय सीमा 6 से 9 महीने तक बढ़ाने की अपील की है। सीओएआई का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान एमआरओ प्रक्रिया को पूरा करना बहुत मुश्किल है। अगर कंपनियों पर इसकी वजह से जुर्माना लगता है, तो यह गलत होगा।

    सीओएआई ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखते हुए कहा है कि हम विभाग से अनुरोध करते हैं कि नए नेटवर्क को शुरू करने की जो समय सीमा तय की गई है, उसे कम-से-कम 6 से 9 महीने तक बढ़ाया जाए। इससे कंपनियों थोड़ी राहत मिलेगी।

    विज्ञापन

    दूरसंचार विभाग ने कई सारे सर्कुलर्स के जरिए कंपनियों के नेटवर्क शुरू करने की रजिस्ट्रेशन और टेस्टिंग पर रोक लगा दी है। अब इसे कोरोना वायरस की वजह से 31 मई तक स्थगित कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    COAI ने पत्र लिखकर कहा है कि एमआरओ प्रक्रिया में कई सारे स्टेप्स होते हैं, जिनमें अधिग्रहण, स्थानीय निकायों से मंजूरियां, राज्य सरकार-निगम अधिकारियों से बातचीत, भागीदारों के साथ स्व परीक्षण के लिए समन्वय, परीक्षण रिपोर्ट तैयार करना और उन्हें जमा कराना शामिल हैं। साथ ही पत्र में आगे कहा गया है कि मौजूदा समय में इस प्रक्रिया को पूरा करना बहुत मुश्किल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें