iOS 18 Update: आईओएस 18 अपडेट से आईफोन में होने लगी बैटरी की समस्या, एपल ने बताया समाधान

आईफोन में नए और दमदार सेफ्टी फीचर्स की वजह से ही लोग इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। मगर फिलहाल आईफोन यूजर्स परेशानी से जूझ रहे हैं। जी हां, दरअसल, काफी लोगों ने आईओएस 18 अपडेट के बाद बैटरी से जुड़ी दिक्कत के बारे में बताया है। एपल ने इस आईओएस 18 अपडेट को बीते महीने 16 सितंबर को पेश किया था। नए अपडेट में यूजर्स की शिकायत है कि नए अपडेट से आईफोन की बैटरी सिर्फ एक घंटे के भीतर 20 से 30 फीसदी कम हो रही है।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कई यूजर्स आईफोन की बैटरी की समस्या की वजह से आईफोन को दिन में कई बार चार्ज कर रहे हैं। काफी आईफोन यूजर्स के पास एंड्रॉयड यूजर्स की तरह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी नहीं है। इस वजह से आईफोन यूजर्स को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आईफोन चार्ज करने में काफी समय लग रहा है और यूजर्स काफी परेशान हैं।

आईफोन यूजर्स की परेशानी पर एपल ने इसका हल बताया है। अगर आईफोन यूजर आईओएस 18 अपडेट को अपने डिवाइस में अपडेट कर चुके हैं तो भी इस तरह से समस्या का समाधान किया जा सकता है। एपल ने यह भी बताया है कि आईफोन में बैटरी कम होने की परेशानी को आईओएस 18 के बीटा वर्जन में भी देखा गया है।