Facebook: फेसबुक ने लॉन्च किया नया मोनिटाइजेशन प्रोग्राम, क्रिएटर्स को इस तरह से होगा बड़ा फायदा

मेटा के अधीन आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अपने कमाल के फीचर्स के लिए और बड़े यूजरबेस के लिए मशहूर है। मेटा इस प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर नए-नए अपडेट लाता रहता है। ऐसे में फेसबुक पर मेटा मोनिटाइजेशन प्रोग्राम को बदलने जा रहा है। मेटा के नए अपडेट के तहत अब प्लेटफॉर्म पर तीन क्रिएटर मोनिटाइजेशन की जगह पर सिर्फ एक मोनिटाइजेशन प्रोग्राम लाया गया है। इस नए अपडेट से क्रिएटर्स पहले से ज्यादा आसानी से कमाई कर पाएंगे।

फेसबुक पर मौजूदा मोनिटाइजेशन नीति के तहत क्रिएटर्स तीन तरीकों से कमाई कर सकते हैं। इसमें स्ट्रीम एड्स, रील्स और परफॉर्मेंस के आधार पर क्रिएटर्स को बोनस मिलता है। हालांकि, इन तरीकों में क्रिएटर्स को काफी अलग-अलग प्रोसेस और साइनअप की प्रक्रिया से गुजरना होता है। मगर मेटा ने क्रिएटर्स की कमाई करने के तरीके को आसान कर दिया है। ऐसे में नई मोनिटाइजेशन नीति को तहत क्रिएटर्स को मोनिटाइजेशन के लिए केवल एक बार आवेदन करना होगा। इसके बाद वह किसी भी तरह से प्लेटफॉर्म से कमाई कर सकते हैं।

मेटा ने अपने हाल ही में एलान में कहा था कि क्रिएटर्स मौजूदा समय में प्लेटफॉर्म से पूरी क्षमता के साथ कमाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में क्रिएटर्स की सुविधा के लिए नए मोनिटाइजेशन प्रोग्राम को लाया गया है। इसके जरिए क्रिएटर्स आसानी से वीडियो, रील्स और फोटो, टेक्स्ट फोटो के जरिए बेहतर मोनिटाइजेशन का लाभ ले पाएंगे।