गूगल मैप्स के नए फीचर्स से यूजर्स को होगा सीधा फायदा
अमर उजाला
Thu, 3 October 2024
Image Credit : FREEPIK
गूगल भारत में अपना 'गूगल फॉर इंडिया' का 10वां एडिशन आयोजित कर रहा है। इस दौरान गूगल ने एआई समेत कई बड़े एलान किए हैं।
Image Credit : FREEPIK
इस इवेंट में गूगल ने नेविगेशन एप यानी गूगल मैप्स को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। नए फीचर में यूजर्स को रियल टाइम में मौसम की जानकारी मिलेगी।
Image Credit : FREEPIK
इसके साथ ही गूगल ने इवेंट में बताया कि गूगल मैप्स में लोगों को फॉग अलर्ट और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी भी मिलेगी।
Image Credit : FREEPIK
गूगल मैप्स के इन फीचर्स की वजह से यूजर्स को बरसात और सर्दी के मौसम में काफी फायदा होगा। गूगल मैप्स के जरिए लोग आसानी से समय पर अपनी मंजिल पर पहुंच पाएंगे।
Image Credit : FREEPIK
गूगल मैप्स में यूजर्स को जो अलर्ट और जानकारी दी जाएगी, यूजर्स फीडबैक के आधार पर होगी।
Image Credit : FREEPIK
इसके साथ ही गूगल मैप्स में यूजर्स एआई पावर्ड समरी का विकल्प भी मिलेगा। इस सुविधा की वजह से लोगों को आसानी से किसी रेस्टोरेंट और होटल की जानकारी मिल सकेगी।
Image Credit : FREEPIK
वहीं, गूगल मैप्स में हाल में कई सारे नए फीचर्स को लाया गया है, जिनकी वजह से लोगों को प्लेटफॉर्म पर बेहतर नेविगेशन और सुविधा मिलती है।
Image Credit : FREEPIK
गूगल मैप्स के नए अपडेट के तहत यूजर्स को ईवी चार्जिंग स्टेशन और फ्लाईओवर पर कट्स की डिटेल और सटीक जानकारी मिलेगी।