Google Gmail: गूगल ने लॉन्च किया एआई पावर्ड समरी कार्ड, जीमेल यूजर्स को मिलेगा फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 03 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

आप अक्सर जीमेल का इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में अब जीमेल में एक नया अपडेट आ गया है। गूगल ने एआई पावर्ड समरी कार्ड लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर से यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होगा। जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

विज्ञापन
google launches ai powered summary cards in gmail know what is changing
Google Gmail - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मोबाइल फोन में गूगल की कई सारी एप्स हैं, जिनके जरिए यूजर्स को तरह-तरह की सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में गूगल की जीमेल सर्विस में एक बड़ा अपडेट आया है। गूगल ने हाल ही में यह एलान किया है कि अब जीमेल में यूजर्स को एक नए अंदाज में जानकारी मिलेगी। जीमेल इंबॉक्स में अक्सर इतने सारे ईमेल आते हैं कि कुछ पता ही नहीं चलता है। ऐसे में गूगल ने जीमेल में एआई पावर्ड समरी कार्ड लॉन्च किया है। इसके साथ ही हैपनिंग सून सेक्शन में यूजर्स को अलग से ट्रैपल, बिल, खरीदारी और इवेंट की जानकारी मिलेगी।

    गूगल के मुताबिक, समरी कार्ड्स को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा मॉर्डन और बेहतर बनाया है। इसके साथ ही एक्शन बटन दिया है, जोकि कई सारे कामों को करेगा। इसमें कैलेंडर में इवेंट जोड़ना, बिल की पेमेंट करन और कार्ड के जरिए सीधे तौर पर निमंत्रण देना आदि। गूगल ने कहा है कि समरी कार्ड बैकएंड पर पहले से अधिक ताकतवर होगा। प्लेटफॉर्म पर सभी ईमेल की एक व्यवस्थित ढंग से जानकारी देगा। साथ ही वास्तविक समय में यूजर्स को हर अपडेट देगा। इस तरह से यूजर्स को पता रहेगा कि उनको कब तक डिलीवरी मिलेगी।

    विज्ञापन

    गूगल के मुताबिक, जीमेल में हैपनिंग सून सेक्शन भी आएगा। कंपनी ने बताया है कि यह नया सेक्शन इंबॉक्स के बिल्कुल टॉप पर होगा। इसकी मदद से यूजर्स को आने वाले सभी इवेंट की जानकारी और सभी संवेदनशील जानकारी मिलती रहेगी। गूगल ने बताया है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को किसी अलग के ईमेल की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में वह निर्धारित समय के अंदर ही सभी महत्वपूर्ण डेडलाइन का ध्यान रख पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें