Google Play Store पर मौजूद हैं फर्जी एप, ऐसे करें इनकी पहचान

आज दौर में अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एप का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है कि आप भी गूगल प्ले स्टोर या फिर एपल एप स्टोर पर मौजूद एप को डाउनलोड करते होंगे। लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऐसे फर्जी एप मौजूद हैं, जो आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो आज ऐसे में हम आपको यहां कुछ खास तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से एप की विश्वसनीयता की जांच कर सकेंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

डाउनलोड करने से पहले स्पेलिंग जरूर करें चेक
जब भी आप गूगल प्ले स्टोर पर किसी एप को सर्च करते हैं, तो आपको उस एप के नाम से कई सारे अन्य एप्स दिखाई देते हैं। आमतौर पर रियल और फर्जी एप में स्पेलिंग की गलतियां होती हैं। तो ऐसे में आप एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी स्पेलिंग को जरूर चेक करें।

एडिटर च्वाइस और टॉप डवलपर्स पर ध्यान दें
किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले एडिटर च्वाइस या फिर टॉप डवलपर्स पर जरूर ध्यान दें। इससे आप फर्जी एप को डाउनलोड करने से बच सकते हैं। इसके अलावा आप एप की आधिकारिक साइट पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- Aarogya Setu मोबाइल एप ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 10 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड
- आखिर क्या था 'Y2K' संकट और क्यों पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया इसका जिक्र?
- Lockdown 3.0: घर से कर रहे हैं काम, तो ये खास तरीके आपके आएंगे बहुत काम
- Jio का धमाकेदार ऑफर, रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा