कोरोना वायरस के लक्षण: कैसे पता चलेगा साधारण खांसी है या कोरोना?, घर बैठे मोबाइल से जानें

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैस शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। भारतीय रेलवे को 31 मार्च तक बंद किया गया है जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत का माहौल हो रहा है, हालांकि कोरोना जैसी महामारी में घबराने से काम नहीं होगा, बल्कि आपको सावधानी की ज्यादा जरूरत है।

लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दीजिए और घरों में रहना शुरू कर दीजिए और यदि किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो कोरोना वायरस को लेकर जारी किए नंबर 1075 पर फोन करें। इसके अलावा आप घर बैठे भी लक्षण बताकर जान सकते हैं कि आप कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे मोबाइल से कोरोना वायरस के बारे में पता लगाने का तरीका।

अपोलो अस्पताल ने कोरोना वायरस को लेकर एक वेबसाइट लॉन्च की है जिसका यूआरएलhttps://covid.apollo247.com/है। इस वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले आपसे आपकी उम्र पूछी जाएगी