Google: सर्च रिजल्ट में कंपनियों को मिलेगा वेरिफाइड चेकमार्क, यूजर्स को होगा सीधा फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 05 Oct 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
google tests verified check marks in search results know the details
Google - फोटो : FREEPIK

    दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में अक्सर नए अपडेट आते रहते हैं। इंटरनेट पर किसी भी तरह की जानकारी चाहिए होती है तो लोग फौरन गूगल पर सर्च करते हैं। हालांकि, इस दौरान लोगों को एक बड़ी समस्या से जूझना पड़ता है, वो है फर्जी वेबसाइट। जी हां, सर्च परिणाम में कई बार नकली वेबसाइट्स भी सामने आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जल्द ही आपको इससे निजात मिल सकती है। दरअसल, गूगल सर्च रिजल्ट में आने वाली कंपनियों को चेकमार्क देने की तैयारी कर रही है। गूगल इसके लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग भी कर रहा है।

    Google
    Google - फोटो : FREEPIK

    गूगल सर्च रिजल्ट में आने वाली कंपनियों को वेरिफाइड चेकमार्क देगा। इस सुविधा से यूजर्स को काफी फायदा होगा। इस सुविधा के आने के बाद यूजर्स आसानी से असली और नकली वेबसाइट के बीच पहचान कर सकेंगे। गूगल पर सर्च रिजल्ट में सामने आने वाली फर्जी वेबसाइट्स की वजह से असली कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। फर्जी वेबसाइट्स की वजह से कंपनियों की साख पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही लोगों के पास गलत जानकारी पहुंचती है।

    Google
    Google - फोटो : FREEPIK

    गूगल के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि ऑनलाइन सर्च में हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि भरोसेमंद बिजनेस की आसानी से पहचान की जा सके। इसी कड़ी में एक छोटा सा प्रयोग वेरिफाइड चेकमार्क के तौर पर लाया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को गूगल पर वेरिफाइड और असली कंपनियां मिल सकेगी। कंपनी ने कहा कि गूगल पहले से ऑटोमेटिड सिस्टम चला रहा है, जिसमें फ्रॉड और स्कैम वाले पेजों की पहचान की जाती है। साथ ही नकली कंटेंट को भी पहचाना जाता है। ऐसे में यूजर्स को सर्च रिजल्ट में फर्जी कंटेंट नहीं मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें