इन यूजर्स को मिलेगा जीमेल एआई असिस्टेंट फीचर का फायदा
अमर उजाला
Sat, 5 October 2024
Image Credit : FREEPIK
अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल आपके लिए एक खास अपडेट लेकर आया है। गूगल के नए अपडेट से आईफोन यूजर्स को काफी फायदा होगा।
Image Credit : Apple
गूगल ने जीमेल में एआई पावर्ड सर्च फीचर को रोलआउट कर दिया है। आईफोन यूजर्स इस फीचर का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Image Credit : Apple
गूगल जीमेल का यह फीचर एंड्रॉयड और वेब यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध था। गूगल का एलएएलएम यानी लार्ज लैंग्वेज मॉडल के जरिए जेमिनी से कुछ भी पूछ पाएंगे।
Image Credit : Apple
गूगल के नए फीचर से आईफोन यूजर्स जीमेल एप में ही ईमेल, ईमेल समरी और किसी खास विषय से जुड़े हुए सवालों के जवाब जान पाएंगे। इसके लिए जीमेल एप से बाहर नहीं आना होगा।
Image Credit : Apple
गूगल के नए फीचर का मकसद है कि आईफोन यूजर्स को आसानी से जीमेल में ही जानकारी मिल जाए। साथ ही ईमेल मैनेजमेंट सरल हो जाए।
Image Credit : Apple
गूगल जीमेल एआई असिस्टेंट फीचर गूगल वर्कप्लेस कस्टमर्स के साथ-साथ जेमिनी बिजनेस, एजुकेशन प्रीमियम यूजर्स और गूगल वन एआई प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा।
Image Credit : Apple
आईफोन यूजर्स को इस फीचर का लाभ लेने के लिए पर्सनलाइजेशन सेटिंग में जाकर एडमिन्स कंसोल में जाना होगा।
Image Credit : Apple
जीमेल एप में ऊपर की ओर दाई तरफ जेमिनी स्टार आइकन मिलेगा, यहां पर 'समराइज्ड दिस ईमेल' की चिप मिलेगी।