Gmail Tips: जीमेल यूजर्स के काम आएगी यह आसान सी ट्रिक, दूर हो जाएगी प्राइवेसी और सेफ्टी की चिंता

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 22 Aug 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
google gmail privacy alert use phone security key
Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल नियमित अंतराल पर अपने यूजर्स के लिए धांसू फीचर्स लेकर आता रहता है। गूगल के कई सारे एप्स और फीचर्स हैं, जिनका लाभ यूजर्स को मिलता है। मगर काफी लोग गूगल के कमाल के फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गूगल जीमेल की, जी हां, जीमेल अपने यूजर्स को कई तरह की सर्विस देता है, जिनके जरिए यूजर्स का काम काफी आसान हो जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका जीमेल का पासवर्ड किसी ने देख लिया है और वह अवैध तरीके से उसका एक्सेस ले सकता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

    Gmail Tips
    Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    गूगल जीमेल की सेफ्टी के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने के बाद जीमेल अकाउंट पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगा।

    • जीमेल प्राइवेसी बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में क्रोम ब्राउजर खोलना है।
    • इसके बाद सेटिंग में जाना है, फिर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • फिर आपको 'फोन एस ए सिक्योरिटी की'का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन सामने आएंगे।
    • यहां पहले नंबर पर आपका डिवाइस और दूसरे नंबर पर लिंक्ड डिवाइस लिखा मिलेगा।
    • इसके बाद आखिर में नीले बॉक्स में रिमूव ऑल लिंक्ड डिवाइस पर क्लिक करें।
    • ऐसा करने के बाद आपका जीमेल पूरी तरह से सेफ हो जाएगा। अगर किसी को आपके जीमेल पासवर्ड की जानकारी हैं तो भी आपका कोई नुकसान नहीं होगा।
    Gmail Tips
    Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    इसके साथ ही अगर आप अपने जीमेल को चेक करना चाहते हैं कि क्या जीमेल हैक तो नहीं हो गया है। क्या किसी जगह पर आपके जीमेल का इस्तेमाल हो रहा है तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह कोई चार्ज नहीं देना होगा।

    • जीमेल आईडी सेफ है या नहीं, यह चेक करने के लिए क्रोम ब्राउजर में जाना है, फिर 'हेव आई बिन Pwned' सर्च करना है।
    • ऐसा करने के बाद जो सबसे पहले वेबसाइट आएगी, उस पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी है।
    • फिर 'Pwned' के विकल्प पर क्लिक करना है, इसके बाद अगर किसी भी जगह पर जीमेल आईडी लीक हुई होगी तो उसकी जानकारी सामने आ जाएगी।
    • अगर आपको किसी अनजान डिवाइस में ईमेल आईडी नजर आती है तो उसे हटाने के विकल्प भी मिल जाएगा।
    • इसके बाद अपनी ईमेल आईडी को बदलकर अपने पासवर्ड को मजबूत कर सकते हैं।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें