iPhone Tips: रेंग-रेंगकर चलता है आईफोन? परेशान होने की बजाय तुरंत अपनाएं ये टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 22 Aug 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
iphone speed is slow these tips will boost apple device
iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल, एपल की तकनीक भले ही काफी अच्छी हो, मगर फिर भी कुछ सालों बाद आईफोन काफी धीमी गति से काम करने लगता है। अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो अब आपको इसका समाधान मिल सकता है। आगे खबर में जानिए किस तरह से स्लो आईफोन को फास्ट कर सकते हैं।

    iPhone Tips
    iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आप अक्सर अपने फोन की बेकार फाइल्स को फोन से हटाते नहीं है तो इस वजह से फोन स्लो हो सकता है। बहुत कम लोग समय-समय पर अपने फोन से गैर-जरूरी फाइल्स और कैशे को रिमूव करते हैं। आईफोन में जिन फाइल्स की जरूरत नहीं है, या फिर जो फाइल्स ट्रैश बिन में पड़ी हुई हैं, उन्हें फोन से हटा देना चाहिए। दरअसल, फोन से कैशे हटाने से फोन की स्पीड बढ़ जाती है। हालांकि, कई बार ऐसा नहीं होता है तो परेशानी कुछ और हो सकती है।

    iPhone Tips
    iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है और आईफोन के बैकग्राउंड में कई एप्स चलते रहते हैं। इस वजह से आईफोन की स्पीड काफी धीमी हो जाती है। इसके लिए आईफोन की सेटिंग में जाना होगा, इसके बाद इस सेटिंग को बंद कर सकते हैं। मगर नए आईफोन में बैकग्राउंड एप रिफ्रेश सिस्टम को ऑन रखने की सलाह दी जाती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें