ठगी का नया तरीका कीलॉगर, ऐसे करें बचाव

अमर उजाला

Thu, 22 August 2024

Image Credit : FREEPIK

साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Image Credit : FREEPIK

इन दिनों साइबर अपराधी कीलॉगर के जरिए लोगों को कंगाल कर रहे हैं। आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल।

Image Credit : FREEPIK

अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि कीलॉगर एक खतरनाक सॉफ्टवेयर है। अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी भी नहीं है। 

Image Credit : FREEPIK

कीलॉगर फोन की सिस्टम फाइल में घुसकर सबकुछ रिकॉर्ड कर सकता है। इसे फोन में खोजना काफी मुश्किल होता है।

Image Credit : FREEPIK

फोन की स्क्रीन पर पासवर्ड टाइप हो रहा है, या फिर कोई अहम जानकारी डिवाइस में है, सबकुछ चोरी हो सकती है। मतलब डिवाइस हैक हो जाता है।

Image Credit : FREEPIK

अगर कीलॉगर एक बार डिवाइस में आ गया तो फिर व्यक्ति की सारी जानकारी रिकॉर्ड करके हैकर को भेज देगा। इसके बाद बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

कीलॉगर सॉफ्टवेयर को अगर डिलीट करने की कोशिश की तो फोन का सिस्टम पूरी तरह से खराब हो सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर कीलॉगर डिवाइस में आ गया तो कुछ संकेत मिलते हैं, जैसे- बैटरी पहले से जल्दी खत्म हो सकती है, कैमरा अचानक से खुल सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

कीलॉगर के जरिए होने वाले साइबर अपराध से बचने के लिए फोन को फैक्ट्री रिसेट करना होता है। ऐसा करने से यह सॉफ्टवेयर रिमूव हो जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More