Google Gmail: जीमेल यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ जेमिनी एआई का खास फीचर, अब आसान हो जाएगा यह काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 21 Aug 2024 07:07 PM IST
सार

आप अक्सर किसी काम के लिए जीमेल का इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में गूगल ने इसमें बड़ा अपडेट जारी किया है। गूगल ने जेमिनी एआई की विशेष सुविधा को पेश कर दिया है। इस फीचर के इस्तेमाल से यूजर्स का काम काफी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
artificial intelligence gemini powered gmail write edit emails
Google Gmail - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कमाल के फीचर्स पेश करती रहती है। गूगल जीमेल का इस्तेमाल पहले से काफी आसान हो गया है। गूगल इसे सर्विस को लगातार सुविधाजनक बना रहा है। ऐसे में अब यूजर्स को गूगल जेमिनी एआई का फायदा मिल सकेगा। यूजर्स अब 'हेल्प मी राइट' और पोलिश जैसे जेमिनी आधारित फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक पर ईमेल को लिख सकेंगे, उसे एडिट कर सकेंगे और उसकी टोन में बदलाव भी कर पाएंगे। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ पेड जीमेल यूजर्स को मिलेगी।

    जेमिनी आधारित जीमेल में अब कई तरह के फायदे मिल सकेंगे। इसमें पोलिश, एडिट और ईमेल की टोन में अपने हिसाब से बदलाव कर सकेगे। यूजर्स को ईमेल ड्राफ्ट करने की सुविधा भी मिलेगी। यहां पर आपको बता दें कि इस फीचर को गूगल वर्कस्पेस ग्राहकों के लिए रोलआउट किया गया है। इसके साथ ही जेमिनी बिजनेस, एंटरप्राइसेस एड्स ऑन, जेमिनी एजुकेशन, एजुकेशन प्रीमियम एड ऑन और गूगल वन एआई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का लाभ लेने वाले यूजर्स इस नए अपडेट की सुविधा ले पाएंगे।

    विज्ञापन

    जीमेल पर पोलिश फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 12 और ज्यादा शब्दों को स्मार्टफोन में जीमेल ड्राफ्ट विंडो पर लिखना होगा। इसके बाद 'हेल्प मी राइट' शॉर्टकट फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस फीचर में नए जेमिनी एडिट ऑप्शन दाई ओर स्वाइप करने पर सामने आ जाएगा। इस सुविधा का लाभ वेब, एंड्रॉयड और आईओएस तीनों में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, इससे पहले, गूगल ने इस साल जून में जेमिनी एआई की मदद से जीमेल का सारांश तैयार करने की क्षमता वाली सुविधा पेश की थी। हालांकि, गूगल ने इस फीचर को भी सिर्फ सब्सक्रिप्शन और कॉरपोरेट यूजर्स के लिए जारी किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें