किस्मत हो तो ऐसी: ऑनलाइल ऑर्डर किया iPhone 13, डिलीवर हुआ iPhone 14

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Oct 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
FLIPKART USER Ordered Iphone 13 But Got Iphone 14 IN THE BOX Twitter User Reaction
iPhone 13 और iPhone 14 - फोटो : अमर उजाला

    ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें आ रही थीं, जिनमें कई ग्राहकों को आईफोन और लैपटॉप ऑर्डर करने पर साबुन डिलीवर हुआ था। अब एक ग्राहक को iPhone 13 की बुकिंग पर iPhone 14 डिलीवर हुआ है। जी हां मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। लोग लिख रहे हैं कि iPhone 14 पाने वाला शख्स बहुत किस्मत वाला है।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच

    DigitalSphereT का ट्वीट
    DigitalSphereT का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

    दरअसल, 4 अक्टूबर को DigitalSphereT नाम के एक ट्विटर यूजर ने दो तस्वीरें शेयर कीं और ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके एक फॉलोअर ने फ्लिपकार्ट से iPhone 13 ऑर्डर किया था, लेकिन जब फोन डिलीवर हुआ तो बॉक्स में उसे आईफोन 13 के बदले iPhone 14 मिला। इस पोस्ट के बाद से ही यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस पोस्ट को 8 हजार से अधिक लाइक्स और लगभग 500 रीट्वीट्स मिल चुके हैं।

    ये भी पढ़ें: सावधान: स्मार्ट TV में ब्लास्ट से युवक की मौत, इन पांच बातों का रखें विशेष ध्यान

    iPhone 14
    iPhone 14 - फोटो : अमर उजाला

    लोग लिख रहे- किस्मत हो तो ऐसी

    DigitalSphereT के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये दोनों फोन इतने एक जैसे हैं कि कोई भी कंफ्यूज हो जाए। एक यूजर्स ने लिखा कि इन दोनों फोन को देखकर एपल भी कंफ्यूज है। कई यूजर्स ने लिखा कि आईफोन 13 की जगह iPhone 14 पाने वाला शख्स बहुत किस्मत वाला है।

    ये भी पढ़ें: अपने फोन में ऐसे एक्टिव करें एयरटेल का 5G नेटवर्क, जानें आसान तरीका

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें