सावधान: स्मार्ट TV में ब्लास्ट से युवक की मौत, इन पांच बातों का रखें विशेष ध्यान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Oct 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
LED TV explodes in UP 17 years old dies 5 things that may cause fire
tv blast in ghaziabad - फोटो : सोशल मीडिया

    अभी तक स्मार्टफोन में आग लगने या फटने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब स्मार्ट टीवी में भी आग लगने लगी है। यूपी के गाजियाबाद में एक एलईडी स्मार्ट टीवी में धमाके में 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना गाजियाबाद के हर्ष विहार की है। घायलों का इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। टीवी में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि दीवारों में दरारें आ गई हैं। टीवी के ब्रांड के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर टीवी में आग कैसे लगी और आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए...

    electrical wiring
    electrical wiring - फोटो : सोशल मीडिया

    पुरानी और खराब वायरिंग

    आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई वाले तार में दिक्कत हो। टीवी के मामले में भी ऐसा ही है, क्योंकि टीवी में बैटरी की तरह फटने जैसी कोई चीज नहीं है। ऐसे में बेहतर है कि समय-समय पर घर की वायरिंग की जांच करते रहें।

    short circuit
    short circuit - फोटो : iStock

    सर्किट-ओवरलोड

    यदि आप अपने टीवी को किसी एक्सटेंशन बोर्ड के जरिए चला रहे हैं तो एक्सटेंशन बोर्ड की क्वॉलिटी और उसके तार की क्वॉलिटी की जांच जरूर करें। यदि बोर्ड का तार खराब क्वॉलिटी का है तो शॉर्ट सर्किट की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ओवरलोड के कारण भी तार गर्म होते हैं और उसके बाद शॉर्ट सर्किट होती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें