Airtel 5G: अपने फोन में ऐसे एक्टिव करें एयरटेल का 5G नेटवर्क, जानें आसान तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Oct 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Airtel 5g Launched How To Activate 5g Network On Your Smartphone Step by Step Process In Hindi
Jio VS Airtel 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    देश में एक अक्तूबर से हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। इसी दिन भारत में सबसे पहले एयरटेल ने 5G सर्विस की शुरुआत की। भारती एयरटेल ने एक अक्तूबर से ही देश के प्रमुश आठ शहरों में 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। इस शहरों में दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों में रोलआउट के साथ ही लोगों के फोन में 5जी का सिग्नल भी आने लग गए हैं। यदि आप भी इस शहरों में रहते हैं और अब तक आपके फोन में 5G नेटवर्क नहीं आ रहा है तो इस रिपोर्ट में हम आपको 5G नेटवर्क को सेट करने का आसान तरीका बताएंगे।

    ये भी पढ़ें: सावधान: स्मार्ट TV में ब्लास्ट से युवक की मौत, इन पांच बातों का रखें विशेष ध्यान

    Airtel 5G
    Airtel 5G - फोटो : अमर उजाला

    ऐसे सेट करें एयरटेल का 5G नेटवर्क

    5G नेटवर्क के लिए आपके पास 5जी कनेक्टिविटी वाला फोन होना चाहिए।अब आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग को ओपन करना है और यहां से Sim Card & Mobile Networks या Connection ऑप्शन में जाना है।यहां से आपको सिम कार्ड को सिलेक्ट करना है और Preferred Network Type पर जाना है।नेटवर्क मोड में से आपको 5G (Auto) नेटवर्क को सेलेक्ट कर लेना है।इसके बाद आपके फोन में 5G नेटवर्क मिलने लगेगा और आपके फोन के स्टेटस बार में 5G नेटवर्क का सिंबल भी दिखने लगेगा।इस नेटवर्क पर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि 5जी इंटरनेट के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।ये भी पढ़ें: Mivi ने लॉन्च किया 200W का साउंडबार, तीन हजार रुपये डिस्काउंट पर खरीदने का है मौका

    Airtel 5G
    Airtel 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    2024 तक पूरे देश में होगा एयरटेल 5G

    एयरटेल 5G सर्विस को पहले फेज में आठ शहरों से शुरू किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके बाद एयरटेल 5जी को मार्च 2023 तक देश के लगभग सभी शहरों तक पहुंचाया जाएगा और मार्च 2024 तक पूरे देश में एयरटेल 5जी नेटवर्क होगा।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें