Internet: यहां न Google है, न WhatsApp… वह देश जहां आज भी नहीं पहुंचा इंटरनेट, फिर दुनिया से जुड़ा है
Country Without Internet:
आज के डिजिटल दौर में जहां पूरी दुनिया इंटरनेट पर निर्भर है, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां आज तक इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। इस देश में लोग अब भी पारंपरिक तरीकों से दुनिया से जुड़े रहते हैं।

आज के समय में इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। सोशल मीडिया, वीडियो कॉल, ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल बिजनेस हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन एक देश ऐसा है, जहां आज भी डिजिटल दुनिया लगभग न के बराबर है।

पूर्वी अफ्रीका में स्थित इस देश को दुनिया के सबसे कम कनेक्टेड देशों में गिना जाता है। यहां इंटरनेट की पहुंच बेहद सीमित है और केवल बहुत कम आबादी ही इसका इस्तेमाल कर पाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां की सरकारी नीतियां हैं।

यहां हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम इरिट्रिया (Eritrea) है। यहां की सरकार इंटरनेट को सख्ती से नियंत्रित करती है। इंटरनेट सेवाएं मुख्य रूप से सरकारी नेटवर्क के जरिए ही मिलती हैं, जबकि निजी इंटरनेट सेवाएं लगभग ना के बराबर हैं।
- WhatsApp: कहीं आपने गलती से किसी खास को तो नहीं कर दिया ब्लॉक? व्हाट्सएप पर ऐसे चेक करें अपनी 'ब्लॉक लिस्ट'
- Recharge Plans: सिम एक्टिव रखने के लिए Jio का सबसे सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा
- Tech Tips: रिमोट को थपथपाने से गड़बड़ी कैसे ठीक हो जाती है? जानिए इस जुगाड़ के पीछे का असली विज्ञान
- Prepaid Plans: Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स के साथ फ्री में देखें IPL 2026 लाइव मैच; जानें पूरी डिटेल