Tech Tips: रिमोट को थपथपाने से गड़बड़ी कैसे ठीक हो जाती है? जानिए इस जुगाड़ के पीछे का असली विज्ञान
TV Remote:
अक्सर टीवी देखते समय रिमोट अचानक काम करना बंद कर देता है, और हम उसे थपथपाकर फिर से चलाने की कोशिश करते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह तरीका कई बार काम भी करता है। इसके पीछे एक दिलचस्प वैज्ञानिक कारण छिपा है।

विस्तार
हम सबने कभी न कभी टीवी देखते वक्त रिमोट न चलने पर उसे थपथपाया जरूर है। मजेदार बात यह है कि ऐसा करती ही अक्सर रिमोट काम करने लगता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? आइए समझते हैं इस गुत्थी को।
थपथपाने से क्यों ठीक होता है रिमोट?
असल में, रिमोट के अंदर लगी बैटरियों के टर्मिनल पर समय के साथ एक परत जम जाती है, जिसे ऑक्सिडेशन कहा जाता है। यह परत सफेद या हरे रंग की धूल जैसी दिखती है और बिजली के प्रवाह में बाधा डालती है।जब आप रिमोट को थपथपाते हैं, तो बैटरी और उसके कॉन्टैक्ट्स हल्के से हिलते हैं, जिससे यह परत थोड़ी ढीली हो जाती है और कनेक्शन फिर से बन जाता है। इसी वजह से रिमोट कुछ समय के लिए फिर से काम करने लगता है।
ऑक्सिडेशन कैसे बनता है रुकावट?
रिमोट जैसे छोटे डिवाइस बहुत कम बिजली का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बैटरी के संपर्क बिंदुओं पर ऑक्साइड की परत जम जाती है, तो यह करंट के रास्ते में रुकावट पैदा करती है। ऐसे में बैटरी में पावर होने के बावजूद रिमोट सही से काम नहीं कर पाता।
समस्या से बचने के आसान तरीके
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो समय-समय पर बैटरी और उसके टर्मिनल की सफाई जरूरी है।लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर बैटरी निकालकर रखेंहर 1-2 महीने में टर्मिनल चेक करेंगंदगी दिखने पर मुलायम ब्रश से साफ करेंजरूरत पड़ने पर कॉटन और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल से हल्की सफाई करेंइन आसान उपायों से आपका रिमोट लंबे समय तक बिना दिक्कत काम करेगा।
- Recharge Plans: सिम एक्टिव रखने के लिए Jio का सबसे सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा
- Prepaid Plans: Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स के साथ फ्री में देखें IPL 2026 लाइव मैच; जानें पूरी डिटेल
- AI Bots: इंटरनेट पर खत्म होगा इंसानों का राज, 2027 तक मशीनी 'बॉट्स' का हो जाएगा कब्जा, सीईओ ने दी चेतावनी
- AI: चैटजीपीटी ने बताया कैसे हड़पें 2000 करोड़, तैयार किया पूरा प्लान, एआई की चालाकी से कोर्ट भी हैरान