Prepaid Plans: Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स के साथ फ्री में देखें IPL 2026 लाइव मैच; जानें पूरी डिटेल
IPL 2026 Free Live Streaming Prepaid Plans:
IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग को ध्यान में रखते हुए Jio, Airtel और Vi ने फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले कई प्रीपेड और डेटा प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मैच देखने की सुविधा मिलेगी।

विस्तार
IPL 2026 का सीजन नजदीक है और क्रिकेट फैंस लाइव मैच देखने के लिए तैयार हैं। जहां कुछ लोग स्टेडियम में मैच का आनंद लेंगे, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा लेंगे। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां किफायती प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar का फ्री एक्सेस दे रही हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में जिनके साथ आपको JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Jio के शानदार ऑफर्स
जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ₹949 का एक फ्लैगशिप प्लान पेश किया है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड) और 3 महीने का JioHotstar एक्सेस मिलता है। अगर आपके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान है, तो आप ₹195 (15GB डेटा) या ₹100 (5GB डेटा) वाले विशेष डेटा पैक्स भी ले सकते हैं, जिनमें फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।
Airtel के 'बंपर डेटा' प्लान
एयरटेल ने भारी डेटा खपत वाले यूजर्स के लिए ₹449 का प्लान उतारा है, जिसमें 28 दिनों के लिए डेली 4GB डेटा मिलता है। इसके अलावा ₹398 (2GB/दिन) और लंबी अवधि के लिए ₹1029 (84 दिन) वाले प्लान्स भी JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध हैं। साल भर की छुट्टी के लिए आप ₹3999 वाला सालाना पैक भी चुन सकते हैं।
Vi (वोडाफोन-आइडिया) के किफायती वाउचर्स
Vi ने उन यूजर्स का ख्याल रखा है जो कम कीमत में मैच देखना चाहते हैं। कंपनी ₹101, ₹151 और ₹175 जैसे कई छोटे डेटा पैक्स ऑफर कर रही है, जिनमें 5GB से लेकर 10GB तक डेटा और स्ट्रीमिंग का लाभ मिलता है। ₹248 वाले प्लान में आपको पूरे महीने के लिए 6GB डेटा और मैच देखने की आजादी मिलती है।
इन प्लान्स की मदद से आप बिना किसी रुकावट के पूरे आईपीएल सीजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
- AI Bots: इंटरनेट पर खत्म होगा इंसानों का राज, 2027 तक मशीनी 'बॉट्स' का हो जाएगा कब्जा, सीईओ ने दी चेतावनी
- AI: चैटजीपीटी ने बताया कैसे हड़पें 2000 करोड़, तैयार किया पूरा प्लान, एआई की चालाकी से कोर्ट भी हैरान
- Tips: AC लगवाने का नहीं है बजट? इन स्मार्ट तरीकों से घर को रखें ठंडा, बिजली बिल का नहीं होगा कोई टेंशन!
- OnePlus 15T की कल होगी एंट्री: 7,500mAh बैटरी और सुपरफास्ट प्रोसेसर के साथ क्या होगी इसकी कीमत? जानें सब कुछ