Recharge Plans: सिम एक्टिव रखने के लिए Jio का सबसे सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 24 Mar 2026 07:13 AM IST
सार

Jio Recharge Plans:

अगर आप कम कीमत में अपने Jio मोबाइल नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको एक सस्ता और आसान विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें कॉलिंग, SMS और सीमित डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
jio 189 cheapest recharge plan to keep sim active
जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : PTI

    विस्तार

    Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए कई किफायती प्रीपेड प्लान्स पेश करता है। इनमें से ₹189 वाला प्लान कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज विकल्पों में शामिल है, जो खासतौर पर बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    यह प्लान Jio की वेबसाइट पर वैल्यू कैटेगरी में लिस्टेड है और उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती और वे मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए SIM एक्टिव रखना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    क्या मिलते हैं फायदे?

    • इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। खास बात यह है कि इसमें रोमिंग कॉल्स भी शामिल हैं, यानी देशभर में बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉल किया जा सकता है।
    • डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। यह डेली डेटा नहीं है, बल्कि पूरी वैधता के दौरान इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।
    • इसके अलावा, यूजर्स को इस प्लान में कुल 300 SMS भी मिलते हैं, जिन्हें रोजमर्रा की बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

    किसके लिए है यह प्लान?

    ₹189 का यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, जो कम खर्च में सिर्फ कॉलिंग और बेसिक कनेक्टिविटी चाहते हैं। यह सेकेंडरी SIM यूज करने वालों या कम डेटा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें