Fact Check: फर्जी खबर पर रोक लगाने के लिए क्या सरकार आपका व्हाट्सएप मैसेज कर रही है ट्रैक?

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Apr 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Fact Check is indian government tracking all your whatsapp message know truth here
whatsapp message - फोटो : pib

    जहां एक तरफ भारत सरकार कोरोना वायरस को रोकने में लगी है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस वायरस से जुड़ी तमाम फर्जी खबरें भी तेजी से वायरस हो रही हैं। हाल ही में व्हाट्सएप पर एक और मैसेज वायरल हुआ है, जिसमें जिसमें दावा किया गया है कि सरकार आपके हर एक व्हाट्सएप मैसेज को ट्रैक कर रही है। वहीं, अब भारत सरकार की प्रेस इंफोर्मेंशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने इस मैसेज का फेक्ट चेक किया है। तो आइए जानते हैं इस मैसेज के पीछे की सच्चाई...

    दरअसल, व्हाट्सएप पर वायरल हो रही तस्वीर में बताया गया है कि भारत सरकार आपके हर एक व्हाट्सएप मैसेज को ट्रैक कर रही है। अगर आप किसी को मैसेज भेजते हैं, तो इसपर एक टिक दिखाई देता है, यह मैसेज रिसिवर तक पहुंचता है, तो 2 टिक और जब रिसिवर यह मैसेज पढ लेता है, तो दोनों टिक ब्लू हो जाते हैं।

    विज्ञापन

    इसके साथ ही इस तस्वीर में आगे बताया गया है कि एक ब्लू के साथ 2 लाल टिक का मतलब है कि सरकार की नजर आपके मैसेज पर है और अगर 2 ब्लू के साथ 1 लाल टिक है, तो इसका मतलब है कि सरकार आपके खिलाफ कार्रवाई करने वाली है। वहीं, 3 लाल टिक का मतलब है कि सरकार आपको कोर्ट का समन भेज सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत सरकार की पीआईबी ने इस फोटो को पूरी तरह से फेक बताया है। पीआईबी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इस वायरल तस्वीर में दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है। सरकार लोगों के व्हाट्सएप मैसेज को ट्रैक नहीं कर रही है। साथ ही आगे कहा गया है कि लोगों इस तरह की जानकारी से बचना चाहिए।

    सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर व्हाट्सएप ने बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग को सीमित कर दिया है। व्हाट्सएप यूजर्स अब किसी मैसेज को एक बार में ही सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें