BSNL का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, 600 दिनों की वैधता के साथ मिलेगी असीमित कॉलिंग

सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए एक खास लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इस प्री-पेड प्लान में उपभोक्ताओं को 600 दिनों की वैधता के साथ असीमित कॉलिंग की सुविधा मिली है। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को इस पैक में डाटा की सुविधा नहीं देगी। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

बीएसएनएल का 2,399 रुपये वाला प्लान
आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह पहला ऐसा प्लान है, जो 600 दिनों की वैधता के साथ आता है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस लॉन्ग-टर्म प्लान में केवल अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस देगी। लेकिन इस प्री-पेड प्लान में डाटा की सुविधा नहीं दी गई है।
नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी बीएसएनएल के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

BSNL का 699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।
- क्या कोरोना संक्रमित के पास आने पर तेज सायरन बजाता है आरोग्य सेतु एप, जानें पूरा सच
- रिलायंस ने ई-कॉमर्स साइट JioMart की लॉन्च, हर जरूरी सामान पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंट
- BSNL ने खास प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, रोज मिलेगा 0.5GB डाटा
- डार्क नेट पर रक्त प्लाज्मा की हो रही अवैध बिक्री, जालसाज बता रहे कोरोना के इलाज में कारगर