सावधान: इन दो नंबर से आ रहा है कॉल तो तुरंत करें ब्लॉक, एक गलती और हमेशा के लिए रोना पड़ेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Oct 2024 04:57 PM IST
Beware of calls from this number they could be associated with scams details in hindi
hacker - फोटो : pixabay

    देश में हर रोज हजारों फर्जी कॉल लोगों के पास आ रहे हैं। इनमें से कई लोग इन कॉल के शिकार हो रहे हैं और उन्हें अपनी काढ़ी कमाई से हाथ धोना पड़ रहा है। टेलीकॉम ऑपरेटर से लेकर सरकार तक इस तरह के कॉल पर लगाम लगाने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन पूरी तरह से यह खत्म नहीं हो रहा है।

    Pension Scam
    Pension Scam - फोटो : FREEPIK

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से लागू की गई नई नीति का उद्देश्य फर्जी कॉल्स और संदेशों को कम करना है। यह नया नियम नेटवर्क स्तर पर ही किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज को ब्लॉक करता है। इसके अतिरिक्त, दूरसंचार कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित तमाम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही हैं ताकि इन धोखाधड़ी वाले संदेशों और कॉल्स को रोका जा सके, लेकि स्कैमर्स लगातार लोगों को धोखा देने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं, जिनमें इंटरनेट कॉल्स का उपयोग प्रमुख है।

    Pension Scam
    Pension Scam - फोटो : FREEPIK

    इंटरनेट कॉल्स के माध्यम से धोखाधड़ी

    थाईलैंड की दूरसंचार प्राधिकरण के अनुसार, इंटरनेट कॉल्स अक्सर +697 या +698 से शुरू होती हैं। इस प्रकार की कॉल्स का पता लगाना कठिन होता है, यही कारण है कि स्कैमर्स इनका इस्तेमाल लोगों को धोखा देने के लिए करते हैं। वे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क्स (VPNs) का उपयोग करके अपनी लोकेशन छिपा लेते हैं, जिससे इन्हें ट्रैक करना और भी मुश्किल हो जाता है। यदि आपको +697 या +698 से शुरू होने वाले किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आती है, तो उसे अनदेखा करना बेहतर है। ऐसी कॉल्स अक्सर धोखाधड़ी या आक्रामक मार्केटिंग से जुड़ी होती हैं। आप अपने फोन में इन नंबरों को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें