घर से काम करने के दौरान वाई-फाई कर रहा है परेशान, तो इन तरीकों से करें सुधार

कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। कई निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉर्म होम यानी घर से काम करने का आदेश दिया है। ऐसे में वर्क फ्रॉर्म होम के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप और बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। हालांकि, घर से काम करने के दौरान लोगों को कम वाई-फाई स्पीड मिल रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप वाई-फाई की स्पीड को बढ़ा सकेंगे।

जटिल पासवर्ड का करें इस्तेमाल
वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए यह सबसे आसान तरीकों में से एक है। अगर आप जटिल पासवर्ड सेट नहीं करेंगे, आपके अलावा अन्य लोग भी आपका वाई-फाई नेटवर्क इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, जिससे डाटा की स्पीड कम हो जाएगी। तो ऐसे में आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपका पासवर्ड जटिल हो और इसकी जानकारी किसी दूसरे के पास न हो। तभी आप हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

वाई-फाई राउटर को सही जगह रखें
क्या आप जानते हैं कि वाई-फाई राउटर को अगर सही जगह नहीं रखा जाता है या किसी सामान के पीछे रख दिया जाता है तो नेट की स्पीड कम हो जाती है। इसलिए जब भी राउटर रखें तो ध्यान रखें कि उसके आसपास ज्यादा सामान नहीं रखा होना चाहिए।
- Coronavirus: सरकार ने Facebook और TikTok को फर्जी खबर फैलाने वाले यूजर्स को हटाने का दिया आदेश
- Fact Check: फर्जी खबर पर रोक लगाने के लिए क्या सरकार आपका व्हाट्सएप मैसेज कर रही है ट्रैक?
- Coronavirus: Uber और Flipkart ने मिलाया हाथ, लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे जरूरी सामान
- Coronavirus: टेलीकॉम कंपनियों को लगा झटका, मोबाइल रिचार्ज में आई 35 फीसदी की गिरावट