Work From Home के लिए बेस्ट हैं ये खास प्रीपेड प्लान, मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा

संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण ज्यादातर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को कंप्यूटर और लैपटॉप के साथ अच्छे डाटा प्लान की जरूरत है। इसलिए आज हम घर से काम करने वाले लोगों के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें कॉलिंग की सुविधा के साथ रोजाना दो जीबी डाटा मिलेगा। आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

जियो का 249 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देंगे। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस डाटा प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।
- Coronavirus से लड़ने के लिए Twitter के सीईओ ने दिया अब तक का सबसे बड़ा दान
- घर से काम करने के दौरान वाई-फाई कर रहा है परेशान, तो इन तरीकों से करें सुधार
- Coronavirus: सरकार ने Facebook और TikTok को फर्जी खबर फैलाने वाले यूजर्स को हटाने का दिया आदेश
- Fact Check: फर्जी खबर पर रोक लगाने के लिए क्या सरकार आपका व्हाट्सएप मैसेज कर रही है ट्रैक?