Airtel के इस प्लान में मिल रहा है रोज 4GB डाटा, ये हैं 5 नए प्लान
विज्ञापन

जियो के मुकाबले में एयरटेल ने एक बार फिर से अपने प्लान्स अपडेट किए हैं। एयरटले के माय ऐप में 5 नए प्लान दिख रहे हैं जिनमें रोज 1 जीबी डाटा से लेकर रोज 4 जीबी डाटा तक के प्लान शामिल हैं तो आइए जानते हैं सभी प्लान।

349 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी।

399 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 4जी हैंडसेट यूजर्स को 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 3G/4G डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। वहीं नॉन 4जी हैंडसेट यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.25GB डाटा 28 दिनों तक रोज मिलेगा।
विज्ञापन