6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो R11 प्लस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Jun 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Oppo R 11 and R11 Plus launched With 6GB Ram in China
Oppo R11 Plus

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने दो नए फोन आर11 और आर11 प्लस को चीन में लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री इसी महीने से चीन में शुरू होगी, हालांकि चीन के दूसरे देशों में इस फोन के लॉन्चिंग की अभी कोई खबर नहीं है।

    ओप्पो आर11 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Oppo R11 Plus
    Oppo R11 Plus

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर चलता है। फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपरचर f/2.0 है। वहीं इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल है। कैमरे में 2X का ऑप्टिकल जूम दिया गया है। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo R1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 2,900mAh और 4G LTE सपोर्ट है। इस फोन की कीमत का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें