सावधान, गूगल क्रोम आपकी फेसबुक प्रोफाइल पर रख रहा है नजर !

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Google chrome is tracking your facebook profile
Facebook

    हम में से अधिकतर लोग फेसबुक यूज करते हैं। इनमें से कुछ लोग फेसबुक ऐप का इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग फेसबुक ऐप और डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम में भी फेसबुक चलाते हैं। अगर आप क्रोम में फेसबुक चलाते होंगे तो आपने देखा होगा कि फेसबुक लॉग-आउट करने के बाद फिर से लॉगिन करने पर आपकी प्रोफाइल फोटो क्रोम पर दिखती है, लेकिन अभी तक क्रोम केवल आपकी फोटो सेव करता था और अब यह आपके फेसबुक अकाउंट पर भी कड़ी नजर रख रहा है।

    किस तरह गूगल क्रोम कर रहा है आपको ट्रैक ?

    Facebook
    Facebook

    जैसा कि आपने पहली फोटो देखी होगी कि उसमें 4 फेसबुक प्रोफाइल दिख रही है। चारों फोटो के ऊपर आपको क्रमशः 1, 24, 88 और 16 नोटिफिकेशन भी दिख रहे हैं। अब आप फोटो वाली आईडी से लॉगिन करेंगे तो आपको उतने ही नोटिफिकेशन मिलेंगे जितने आपको लॉगिन से पहले दिख रहे हैं।

    विज्ञापन

    अब ये नोटिफिकेशन ही इस बात का सबूत दे रहे हैं कि फेसबुक अकाउंट लॉग-आउट करने के बाद भी आपकी फेसबुक प्रोफाइल पर गूगल क्रोम नजर रख रहा है। अगर ऐसा है तो यह फेसबुक यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें