CCI ने एयरटेल को दिया झटका, कहा- बिना सबूत जियो के खिलाफ नहीं चला सकते मुकदमा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Jun 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Competition Commission of India rejected Airtel's Complaint Against Reliance Jio and RIL
एयरटेल जियो - फोटो : yourstory

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने करारा झटका दिया है। आयोग ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस जियो के खिलाफ भारती एयरटेल की शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि जियो के विरुद्द प्रतिस्पर्धी माहौल खराब करने का किसी प्रकार का कोई मामला नहीं बनता है।

    आयोग ने अपने आदेश में कहा कि भारती एयरटेल जियो के खिलाफ शिकायत करने के बाद यह साबित करने में पूरी तरह से नाकाम रहा कि जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की फ्री सर्विस का फैसला एकतरफा और कंप्टीशन का माहौल खराब करने वाला था।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले भी सीसीआई ने एयरटेल और दूसरी कंपनियों पर जियो के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के आरोपों की जांच का आदेश चुका है।आयोग ने अपने आदेश में साफ कहा है कि शरुआती जांच में जियो के खिलाफ प्रतिस्पर्धी एक्ट के उल्लंघन का कोई मामला नहीं बनता है। शुरुआती जांच में कॉम्पिटिशन ऐक्ट के उल्लंघन का कोई सबूत हाथ नहीं लगा है, इसलिए रिलाॉयंस जियो के खिलाफ मामला नहीं चलाया जा सकता।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें