Google Lens: गूगल लेंस में मिलेगा जबरदस्त फीचर, यूजर्स को सर्च करने में होगी आसानी

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 06 Aug 2024 07:11 PM IST
सार

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गूगल लेंस सुविधा का फायदा लिया होगा। ऐसे में यूजर्स को जल्द ही एक शानदार फीचर मिलने वाला है। इस नए अपडेट की वजह से यूजर्स का सर्च करने का तरीका और अनुभव बदल जाएगा।

विज्ञापन
google lens gets voice search feature know the full detail
Google Lens - फोटो : Google Lens

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी गूगल नियमित अंतराल पर यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक धांसू अपडेट लेकर आती रहती है। अगर आपने स्मार्टफोन में गूगल लेंस फीचर का इस्तेमाल किया है तो आप जानते होंगे कि इस सुविधा की वजह से यूजर्स को कितना फायदा होता है। गूगल लेंस में पहले से ही यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं, ऐसे में जल्द ही एक धांसू अपडेट मिलनी वाली है। गूगल लेंस के नए अपडेट से यूजर्स का सर्च करने का तरीका बदल जाएगा। यूजर्स को पहले से ज्यादा सुविधाजनक तरीके से सर्च करने का विकल्प मिलेगा।

    गूगल लेंस में यूजर्स को वॉयस सर्च का फीचर मिलने वाला है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैसे यूजर्स फोटो डालने के बाद ही उस बारे में कुछ दर्ज करके सर्च कर सकते थे। मगर नए अपडेट में फोटो के साथ बोलकर भी सर्च करने के समय को कम कर सकते हैं। इस सुविधा से यूजर्स को काफी आसानी होगी और किसी भी विषय के बारे में बेहतर जानकारी सर्च कर सकेगे।

    विज्ञापन

    गूगल लेंस के इस नए अपडेट से यूजर्स के सर्च करने के तरीके में बदलाव होगा। साथ ही गूगल लेंस के सर्च करने की क्षमता में भी पहले से ज्यादा इजाफा हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल आने वाले फीचर के बाद वीडियो सर्च की सुविधा को भी लाने की योजना बना रहा है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स छोटी-छोटी वीडियो क्लिप के जरिए सर्च कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन वीडियो क्लिक के जरिए यूजर्स को रियल टाइम में सर्च परिणाम मिलेंगे। साथ ही किसी भी चीज के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी हासिल कर पाएंगे। इस तरह गूगल लेंस में सर्च करने के लिए यूजर्स को एडवांस तकनीक की मदद मिलेगी। लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है। ऐसे में फिलहाल इस फीचर के लिए यूजर्स को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें