Online Dating Scam: ऑनलाइन डेटिंग स्कैम की ऐसे करें पहचान? पीड़ित होने से बचना है तो अपनाएं ये टिप्स
विज्ञापन

डिजिटल होती दुनिया में हर चीज ऑनलाइन की जा रही है। आजकल काफी लोग ऑनलाइन डेटिंग का इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन डेटिंग में दो अनजान लोग आपस में बात करते हैं, इसके बाद दोनों में बातचीत इतनी बढ़ जाती है कि दोनों में रिश्ता बन जाता है। मगर यहां पर थोड़ा सतर्क होने की जरूरत होती है। दरअसल, कई बार सामने वाला आपको जाल में फंसा रहा होता है और आपको इसकी भनक भी नहीं लगती है। जी हां, बीते कुछ सालों में ऑनलाइन डेटिंग स्कैम के कई मामले सामने आए हैं। इसमें कई बार लोगों से पैसों की मांग की जाती है तो कई बार उन्हें धमकाया जाता है।

- ऑनलाइन डेटिंग स्कैम में सामने वाला व्यक्ति बहुत जल्दी आपको लेकर गंभीर हो जाता है और आपकी बहुत तारीफ करने लगता है। धोखेबाज अक्सर अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करता है और आपको भरोसा दिलाता है कि आप उनके लिए काफी खास हो गए हैं।
- डेटिंग स्कैम में धोखेबाज अपने बारे में एक झूठी कहानी बताता है और आपसे कई सारे सवाल पूछेगा। इस तरह का सिलसिला कई हफ्ते या फिर महीनों तक भी चल सकता है।
- डेटिंग स्कैम में अक्सर घोटालेबाजों की प्रोफाइल फोटो किसी मॉडल की तरह लगती है। अक्सर सामने वाला फोटो देखकर असली और नकली की पहचान नहीं कर पाता है।

- डेटिंग स्कैम में घोखेबाज इंटरनेट पर अपने बारे में बहुत कम जानकारी रखता है। एक तरह से उसका डिजिटल फुटप्रिंट न के बराबर होता है।
- डेटिंग स्कैम में जालसाज कभी भी वीडियो कॉल पर बात नहीं करता है। साथ ही वो कभी भी पर्सनल तरीके से भी मिलने से बचता है।
- धोखेबाज अक्सर डेटिंग स्कैम में खुद को बहुत लाचार और काफी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में रहने वाला बताएगा।
- डेटिंग स्कैम में जालसाज अक्सर पैसों की मांग करते हैं। इसके लिए वो अलग-अलग तरह के कई गंभीर बहाने भी बता सकते हैं, जिनमें कई लोग आसानी से फंस जाते हैं और उनकी मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन