Android vs iPhone: आईफोन में भी नहीं मिलती एंड्रॉयड स्मार्टफोन की ये सुविधाएं, जरूर जानें खास डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 22 Sep 2024 06:02 PM IST
android vs iPhone which phone is better features know detail
Android vs iPhone - फोटो : FREEPIK

    भारत में इन दिनों एपल की नई आईफोन सीरीज 16 की काफी चर्चा है। बहुत सारे लोग आईफोन 16 खरीदने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे पता चलता है कि इतने सालों बाद भी आईफोन के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है। एपल कंपनी हर साल आईफोन में कुछ न कुछ बदलाव करके उसे बाजार में उतारती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इसके बाद एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनके लिए आईफोन यूजर्स को तरसना पड़ता है।

    Android vs iPhone
    Android vs iPhone - फोटो : FREEPIK

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूजर्स को कस्टमाइजेशन के लिए कई सारे विकल्प मिलते हैं। इसके साथ ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ कई सारे विकल्प मिलते हैं। हालांकि, आईफोन में कस्टमाइजेशन का विकल्प पहले से बेहतर हुआ है और नई सीरीज में यह सुविधा मिलती है, मगर पुराने आईफोन में इसकी सुविधा नहीं थी।

    Android vs iPhone
    Android vs iPhone - फोटो : FREEPIK

    बाजार में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। बहुत सारी कंपनियां एंड्रॉयड स्मार्टफोन का निर्माण करती हैं और उसे दुनियाभर में बेचती हैं। मगर आईफोन के साथ ऐसा नहीं है, आईफोन सिर्फ एपल कंपनी ही बनाती है और इसका कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन का दाम कम भी होता है, मगर आईफोन के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें