Smartphone: स्मार्टफोन में कितने तरह के होते हैं सेंसर, आज जान लीजिए काम की जानकारी

आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस आर्टिकल से आपको काम की जानकारी मिल सकती है। आपने फोन के कैमरे, बैटरी और प्रोसेसर और रैम के बारे में सुना या पढ़ा होगा। मगर क्या आप स्मार्टफोन के सेंसर्स के बारे में जानते हैं। आप फोन को टच करते हैं और फोन अनलॉक हो जाता है या फिर सिर्फ छूने से फोन में काफी सारे काम हो जाते हैं। फोन में सभी टच वाले काम करने के लिए सेंसर्स अहम भूमिका निभाते हैं। फोन में कई तरह के सेंसर्स होते हैं, आइए आगे जानते हैं पूरी डिटेल।

स्मार्टफोन में फिंगरप्रिट सेंसर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। फोन लॉक और अनलॉक करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस सेंसर की वजह से फोन की सेफ्टी बढ़ जाती है।

अगर आपने फोन में ऑटो ब्राइटनेस फीचर का इस्तेमाल किया है तो इस तकनीक के पीछे एबियंट लाइट सेंसर काम करता है। जब भी फोन में यह फीचर एक्टिव होता है तो फोन आसपास की रोशनी को मापता है और फिर उसी हिसाब से फोन में ब्राइटनेस रखता है।