गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल दुनियाभर में काफी ज्यादा लोग करते हैं। इस ब्राउजर के जरिए काफी लोग कई तरह की जानकारी हासिल करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
गूगल क्रोम ब्राउजर पर यूजर्स का यूजरनेम और पासवर्ड के अलावा कई तरह की जानकारी भी मौजूद रहती है। ऐसे में गूगल इसके एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
Image Credit : Adobe Stock
गूगल क्रोम ब्राउजर का नया फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को पहले से ज्यादा सेफ्टी देगा। ऐसे में यूजर्स बेहतर तरीके से ब्राउजिंग कर पाएंगे।
Image Credit : Adobe Stock
गूगल क्रोम में यूजर्स को ऑटोमैटिकली लॉगइन जानकारी दर्ज करने के लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी।
Image Credit : Adobe Stock
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एंड्रॉयड यूजर्स को ऑटोमैटिकली लॉगइन जानकारी फिल करने के लिए फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Image Credit : FREEPIK
गूगल क्रोम में इस फीचर को शुरू करने के यूजर्स को प्ले स्टोर से क्रोम एप को इंस्टाल करना होगा। गूगल क्रोम एप के एड्रेस बार में chrome://flags सर्च करना होगा।
Image Credit : FREEPIK
ऐसा करने के बाद पेज पर बायोमैट्रिक टोंगल आ जाएगा। इसे चेक करने के बाद यह फीचर काम करने लगेगा।